हिस्ट्रीशीटर दंपति ने नाबालिग बेटे से करवाई तस्करी, 33 लाख की स्मैक की बरामद

Untitled 2 copy 33

नया लुक ब्यूरो 

गदरपुर/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गदरपुर क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर परिवार द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के माध्यम से हेरोइन की तस्करी कराए जाने का खुलासा हुआ है। STF ने संयुक्त कार्रवाई में 112.3 ग्राम अवैध हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। STF की जांच में सामने आया कि आरोपी पिता शाकिर अली उर्फ नकटा, जो क्षेत्र में एक कुख्यात ड्रग तस्कर है, उसके खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसकी पत्नी शाईन पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह दोनों पर कुल 15 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

STF कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर एवं थाना गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक विधि विवादित किशोर को पकड़ा, जिसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसे यह स्मैक उसके माता-पिता ने देकर भेजा था, और निर्देश दिए गए थे कि पुलिया के पास खड़े एक व्यक्ति को यह सौंप दे। आरोपियों ने अपराध के लिए अपनी स्कूटी (TVS NTORQ) भी नाबालिग को दी थी, जिससे वह तस्करी करने जा रहा था। STF ने इस मामले में नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 95 का सटीक उपयोग किया है। यह धारा स्पष्ट करती है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे का उपयोग किसी भी अवैध या आपराधिक गतिविधि में करना गंभीर अपराध है।

आरोपी दंपति के खिलाफ धारा 8/21/60 NDPS Act तथा धारा 95 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग को संरक्षण में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर, CO परवेज अली के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Spread the love

Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर8.53.36 AM
Crime News Uttar Pradesh

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में मौत

 कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर नया लुक ब्यूरो, रांची:  झारखंड के अपराध जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किए जाने […]

Spread the love
Read More
Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More