बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे

Untitled 3 copy 27 scaled

नरेंद्र नगर/ऋषिकेश। इस यात्रा वर्ष  बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रात: 6.15 ( सवा छ: बजे) खुलेंगे तथा तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार  सात अप्रैल से शुरू होगी।  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम हेतु टिहरी राजमहल की ओर से शुक्रवार को प्रात: साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि  विधान से  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया तथा कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो गया।

समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया।इससे पहले  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह सहित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी , उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया , महेंद्र शर्मा , देवीप्रसाद देवली,राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी डा विनीत पोस्ती, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी , निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट , विश्वनाथ,राजगुरु माधव नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल हरीश डिमरी, पीतांबर मोल्फा,दिनेश डिमरी, हेमंत डिमरी सुधीर डिमरी,मुकेश डिमरी,सुभाष डिमरी, संदीप डिमरी सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More