विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने लिया SPECA फोरम में हिस्सा

Untitled 1 copy 28

अश्गाबात। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने यहां एसपीईसीए (मध्य एशिया की अर्थव्यवस्थाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र का विशेष कार्यक्रम) इकोनॉमिक फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। फोरम में हिस्सा लेने के अलावा जॉर्ज ने भारत-तुर्कमेनिस्तान विदेश कार्यालय परामर्श के 5वें दौर की बैठक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री राशिद मेरेडोव से मुलाकात की और भारत के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच आपसी लाभकारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा सचिव (पश्चिम) और तुर्कमेनिस्तान की उप विदेश मंत्री म्याहरी ब्याशिमोवा की सह-अध्यक्षता में विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान, दोनों पक्षों ने राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार-आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा और कांसुलर मामलों सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों के ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा की तथा आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मंत्रालय ने कहा तुर्कमेनिस्तान के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री मम्मेतगुली अस्तानागुलोव की अध्यक्षता में एसपीईसीए आर्थिक फोरम में अतिथि देश के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, सचिव (पश्चिम) ने भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, निवेश और कनेक्टिविटी संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। उनकी यह यात्रा तुर्कमेनिस्तान और अन्य मध्य एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की ‘विस्तारित पड़ोस’ नीति के अनुरूप है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सिबी जॉर्ज और आजादी तुर्कमेन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड लैंग्वेजेज के रेक्टर, मक्सत चारियेव ने इंस्टीट्यूट में एक हिंदी कॉर्नर का उद्घाटन किया। यह पहल हिंदी भाषा सीखने को बढ़ावा देगी और लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करेगी, जिससे भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच गहरी सांस्कृतिक समझ बढ़ेगी। इसके साथ ही जॉर्ज ने तुर्कमेन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक ‘आयुर्वेद चैंबर’ का उद्घाटन भी किया। यह पहल तुर्कमेनिस्तान में आयुर्वेद, योग और भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी और भारत तथा तुर्कमेनिस्तान के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
Columbia Earthquake
International

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

कोलंबिया में भूकंप की भीषण तबाही Colombia earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कई शहरों में इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन एक ऐसा रेस्क्यू हुआ, जिसने तबाही के बीच उम्मीद […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More