जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

Untitled 11 copy 14

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई पर स्थित एक अग्रिम चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।  भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं एक जवान को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज भद्रवाह अस्पताल में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भद्रवाह अस्पताल पहुंचे और राहत एवं उपचार कार्यों की निगरानी की। इसके अलावा जीएमसी डोडा से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। सेना की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है।

National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More