ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान भी हो सकता है बाहर? टीम ऐलान में देरी ने बढ़ाई टेंशन

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 15 दिन बाकी हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले कुछ बड़े सवाल अब भी अनसुलझे हुए हैं। बांग्लादेश को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है, मगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर असमंजस बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, जिससे क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ शब्दों में कह दिया है कि उसे अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। आईसीसी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल किया जाएगा। इस फैसले के बाद बीसीबी में खलबली मची हुई है और आज शाम तक अंतिम निर्णय आने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

इसी बीच पाकिस्तान का रुख भी सवालों के घेरे में है। कुछ समय पहले पाकिस्तान की ओर से संकेत मिले थे कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट के बहिष्कार पर विचार कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में पीसीबी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टीम का ऐलान न होना इन अटकलों को और हवा दे रहा है।

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 29 जनवरी को होना है। हैरानी की बात यह है कि इस सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुनी गई टीम ही वर्ल्ड कप में भी हिस्सा ले सकती है, लेकिन देरी ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में अपनी प्रैक्टिस भी सीमित कर दी है, जिससे बॉयकाट की अटकलें और मजबूत हो गई हैं। अब सबकी नजर बांग्लादेश के अंतिम फैसले पर टिकी है, क्योंकि उसी के बाद पाकिस्तान का रुख पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More