एटा, लखनऊ के बाद अब फतेहपुर में सनसनी: अपराधों से दहली यूपी

Untitled 1 copy 26
  • बड़े जमीनदार की गला काट कर निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव बाग में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप
  • घर से बुलाकर कातिलों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते साथ कर रही छानबीन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ के बाद अब यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में महर्षि कॉलोनी निवासी बड़े जमीनदार 68 वर्षीय जयराम मान सिंह की गला काट बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका खून से लथपथ शव घर के पास बाग में पड़ा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों बीघा जमीन के मालिक की हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी फतेहपुर, सीओ सिटी सहित पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के महर्षि कॉलोनी के पास बुलेट चौराहा निवासी 68 वर्षीय जयराम मान सिंह पत्नी व बेटी के साथ रहते थे। जबकि घर में नौकर-चाकर भी रहते हैं। एसपी फतेहपुर के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि साढ़े चार बजे एक व्यक्ति उनके घर आया और उन्हें बुलाकर ले गया था। जैसे ही वह महर्षि कॉलोनी के पास स्थित बाग में पहुंचे कि उनकी गला काट बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन उनकी तलाश शुरू की। तभी किसी ने बताया कि जयराम मान सिंह औंधे मुंह बाग में पड़े हैं। यह सुनते ही घरवालों के अलावा आसपास के लोग भी आ गए। खबर मिलते ही एसपी फतेहपुर, सीओ सिटी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की। एसपी फतेहपुर के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

 करीबियों पर गहराया शक

सैकड़ों बीघा जमीन के मालिक जयराम मान सिंह की हत्या के पीछे करीबियों का हाथ माना जा रहा है। घटना से पहले उन्हें कोई बुलाकर ले गया था। वह कौन शख्स था पुलिस की निगाहें उस व्यक्ति पर टिकी हुई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा पुलिस घर में काम करने वाले नौकरों की भूमिका को लेकर भी गहनता से छानबीन कर रही है। महर्षि कॉलोनी निवासी जयराम मान सिंह को घर से बुलाकर ले जाने वाला उनका कोई करीबी ही था, ऐसा पुलिस का मानना है। एसपी फतेहपुर के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

यूपी पुलिस को बदमाशों की चुनौती…ताबड़तोड़ हत्याओं ने छीना चैन

अपराधी मनबढ़ तो पहले ही थे, अब बेखौफ हो गए हैं। अपराधियों ने राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बीस बाइस दिनों के भीतर ताबड़तोड़ दो दर्जन से अधिक लाशें बिछा दी और पुलिस कंट्रोल करने के पीछे भाग रही है। सुबह-शाम और रात के हर प्रहर में हत्याएं कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।

Spread the love

Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More