लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अप्रैल में हो सकती है UKSSSC स्नातक परीक्षा

Untitled 7 copy 21

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द की गई यह परीक्षा अब अप्रैल माह में आयोजित हो सकती है। आयोग स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक निर्णय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि UKSSSC ने पिछले वर्ष 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें प्रदेशभर से करीब 1 लाख 5 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से पेपर लीक होने के आरोप सामने आए, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की। वहीं, एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर UKSSSC ने 11 अक्टूबर को इस परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया था। आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सीबीआई जांच लंबित होने के कारण तय समय पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। तब से अभ्यर्थी लगातार नई परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अब ताजा जानकारी के अनुसार, आयोग ने अप्रैल महीने में परीक्षा कराने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। इसके तहत प्रदेशभर में संभावित परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। UKSSSC के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही आयोग की बैठक होगी, जिसके बाद परीक्षा की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। वहीं दूसरी ओर, पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई की जांच अभी जारी है। आयोग का कहना है कि जांच प्रक्रिया के साथ तालमेल बनाते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More