तहसीलदार व लेखपालों के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हेतु की गई वर्चुअल बैठक

Untitled 23 copy 5
  • जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के SDM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल सहित तीनों तहसीलों फरेन्दा, नौतनवा एवं निचलौल के एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लेखपाल “स्वांतः सुखाय” की भावना से कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर ऐसी त्रुटि न हो जिससे समस्या उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं; किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़े

गोरखपुर में आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए सामूहिक विवाह में सात फेरों में बंधे 51 जोड़े

वर्तमान अंश निर्धारण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय ने खतौनी में अंकित खातेदार/सह-खातेदार के गाटों में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियों/लोप अंश की जांच कर संशोधन, अंश निर्धारण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के संदर्भ में ससमय समस्त कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने SIR के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का स्थलीय सत्यापन कर शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि यह कार्य कृषि विभाग के पोर्टल से किया जाना है, पर राजस्व विभाग की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इसमें हो रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खतौनी में दर्ज खातेदार/सह-खातेदार कृषकों का स्थलीय सत्यापन कर किसान एवं गैर-किसान का स्पष्ट विभाजन करने, त्रुटिपूर्ण नामों को हटाने तथा ग्रीन, अम्बर एवं रेड लिस्ट के माध्यम से खातों का सही मैपिंग करने को कहा।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

एसआईआर विशेष पुनरीक्षण के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ईआरओ और एईआरओ मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने हेतु 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने वाले मतदाताओं को जारी नोटिस स्वयं रिसीव कराकर पूर्ण विवरण प्राप्त करें। उनके द्वारा कटे एवं नए मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नामों की जांच कर सूची को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन बूथों पर एक ही अनुभाग संख्या अंकित है, उसकी जांच कर सही अंकन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सदर SDM जितेन्द्र सिंह, सदर तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी सहित संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More