गणतंत्र दिवस से पहले सोनौली हाई अलर्ट पर

Untitled 17 copy 7
  • सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गतिविधि पर पैनी नजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोनौली कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा एवं चौकी प्रभारी गौरव यादव ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, अंग्रेजी शराब की दुकानों, होटल-ढाबों व एसबीआई के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। होटल व दुकानदारों को बिना पहचान पत्र के किसी को ठहराने या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमा पर पुलिस और एस‌एसबी‌ पूरी तरह चौकस है।

Spread the love

BJP
homeslider Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे BJP कार्यकर्ता : पंकज

BJP  विश्व पर्यावरण दिवस और केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास का सन्देश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। […]

Spread the love
Read More
Police Department
Purvanchal

पुलिस कर्मियों के लिए 32 आधुनिक आवास, SP ने किया भूमि पूजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Police Department पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित टाइप-3 आवासीय भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर […]

Spread the love
Read More
Central government
Purvanchal

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Central government केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 04 जून 2026 को ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री […]

Spread the love
Read More