मलिहाबाद: तेज रफ्तार पिकअप ने सवारी से भरे ई-रिक्शा में मारी टक्कर

नेपाल में भीषण सड़क हादसा
  • टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, महिलाओं सहित सात घायल
  • पुलिस घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, कुछ की हालत गंभीर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसा होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार करीब 11 बजे उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप चालक ने सवारी से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा में सवार यात्री छिटक कर दूर तलक जा गिरे। इस हादसे में महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही। पुलिस पिकअप और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार करीब 11 बजे ई-रिक्शा यूपी 32 क्यू टी 1544 सवारी लादकर जा रहा था कि जैसे ही चालक ई-रिक्शा लेकर लक्की धर्म कांटे के पास पहुंचा कि तेज़ रफ़्तार से आ रहे लकड़ी से लदा पिकअप (डाला) यूपी 30 बी टी टी 0474 अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी सवारी भरा ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मलिहाबाद निवासी 33 वर्षीय शहाबुद्दीन, बस्ती धनेवा निवासी 25 वर्षीय श्याम किशोर, कल्लू खेड़ा मलिहाबाद निवासी 45 वर्षीय अशर्फी लाल, बस्ती धनेवा मलिहाबाद निवासी 84 वर्षीय दानिश अली, हसनगंज उन्नाव निवासी दो वर्षीय उमर, उपरोक्त निवासी 29 वर्षीय खुशबू व उपरोक्त निवासी 49 वर्षीय नूर जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सरयू
Crime News homeslider

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

सरयू में डूबे बस्ती के तीन युवक, महराजगंज में एक युवक की हत्या डीजे लदी डीसीएम दुकान में घुसी, तीन लोग गंभीर घायल अयोध्या में बड़ा हादसा: सरयू स्नान के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी अयोध्या। सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक-दूसरे को […]

Read More
ED की बड़ी कार्रवाई
Crime News Politics

पंजाब के एक मंत्री पर ED की रेड, 100 करोड़ के GST घपले का आरोप

सुलभ नेता के नाम से चर्चित संजीव अरोड़ा के घर हुई रेड, जानें पूरा मामला कुछ ही दिनों में चर्चा में आए अरोड़ा हैं लुधियाना के बड़े व्यापारी नया लुक संवाददाता लुधियाना। संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में उनके पांच ठिकानों […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More