प्रतापगढ़: पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में लगी गोली, गोली लगते ही कुख्यात हुआ लंगड़ा

  • पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रतापगढ़ जिले के देल्हुपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह तड़के पुलिस और पशु तस्करों का आमना-सामना हो गया। पुलिस घेरेबंदी कर दबोचने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई पशु तस्कर नौशाद के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया जहां, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके को मौके से एक अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तड़के एसपी शैलेन्द्र लाल के निर्देशन में सीओ रानीगंज की अगुवाई में पुलिस सुबह क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस का दावा है कि उक्त संदिग्ध शख्स को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगते ही वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रयागराज जिले के मऊआइमा निवासी नौशाद के रूप में हुई।

एसपी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि दो दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बरसड़ा गांव से रात के समय चार मवेशियों की चोरी की थी। इसके बाद गांव के किनारे नदी के पास तीन मवेशियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और उनका मांस उठा ले गए थे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त था। इस मामले को लेकर पुलिस तस्करों की खोजबीन में जुटी थी कि सोमवार सुबह तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर नौशाद को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक घायल तस्कर से पूछताछ की जा रही और उसके अन्य साथियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More