चकराता में खाई में कार गिरने से मेजर शुभम सैनी की मौत

Untitled 14 copy 11

देहरादून। उत्‍तराखंड के चकराता में दुखद हादसा हो गया। शनिवार को भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मेजर की मौत हो गई। यह घटना छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर 10 के पास हुई। बताया जा रहा है कि मेजर की कार अनियंत्रित हो गई थी। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

मेजर शुभम सैनी सेना के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात थे। उन्हें गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लाक क्षेत्र के घसौली गांव निवासी 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी अपनी कार से जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सैन्यकर्मियों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन के बाद वह मेजर बने थे। चकराता थाने के पुलिस के अनुसार, पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पार्थिव शरीर को घरवालों को सौंप दिया गया है।

Spread the love

Greater Noida road accident
Crime News National Uttar Pradesh

अवध ग्रीन कट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत

तेज रफ्तार कार बनी काल Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय दो युवकों की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

अतीक के छोटे बेटे अबान की कार हादसे में मौत

The death of Aban Ahmed : उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More
Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More