- सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ । सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का रविवार को कृष्णानगर स्थित एक निजी होटल में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग का भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के समग्र उत्थान तथा युवाओं को संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।

समारोह के दौरान दर्पण लखमानी ने औपचारिक रूप से संस्था के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। अमर अठवानी ने महामंत्री के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साईं हरीश लाल जी (शिव शांति संत असुदाराम आश्रम), कौशल (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी तथा प्रशांत भाटिया (संघ के विशेष संपर्क प्रमुख) उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े
छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के
सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्था के संरक्षक डॉ. अनिल चंदानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष तरुण संगवानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की अब तक की उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने कहा कि सेवा, संगठन और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए सिंधी संस्कृति का संरक्षण तथा युवाओं को शिक्षा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शीघ्र ही युवा हेल्पलाइन एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत की जाएगी।
ये भी पढ़े
पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषि राज, पवन लखमानी, पंकज राय चंदानी, राकेश सेहता, सुधामचंद चंदवानी, श्रीचंद साहित्या, धर्मेंद्र जगवानी सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री अमर अठवानी ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
