कड़ाके की ठंड से देहरादून कांपा, शीत आपातकाल लागू, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Untitled 3 copy 15

देहरादून। जनपद में लगातार बढ़ती ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के गंभीर प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शीत आपातकाल की घोषणा कर दी है। आम जनजीवन पर पड़ रहे प्रतिकूल असर और संभावित आपदा स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(1), 30(2) एवं 34 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी का आकस्मिक या अर्जित अवकाश न तो स्वीकृत किया जाएगा और न ही अग्रसारित किया जाएगा। यह निर्णय मौजूदा मौसम परिस्थितियों में त्वरित निर्णय, राहत, बचाव और निगरानी कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि शीतलहर और कोहरे के कारण विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों की तत्परता और अधिकारियों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शीत आपदा से निपटने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया है। उक्त आदेश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून, कृष्ण कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

New Delhi: सनातन धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान को संकटमोचन और भक्तों के कष्ट हरने वाला माना गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान जी की नियमित उपासना से जीवन में आने वाली बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। पितृदोष और ग्रह दोष से परेशान लोगों के लिए भी हनुमान जी की […]

Spread the love
Read More
homeslider Sports

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

Nana Patekar:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत से लेकर खेल की दुनिया तक शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक थे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। कभी विराट के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

New Delhi: हिंदू धार्मिक कथाओं और लोकमान्यताओं में माता सीता से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं राजा दशरथ की मृत्यु के बाद श्री राम और लक्ष्मण ने जंगल में ही पिंड दान करने का निश्चय लिया। तभी भगवान श्री राम और लक्ष्मण दोनो ही जंगल में आवश्यक सामग्री को जमा करने के लिए निकल गए […]

Spread the love
Read More