एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ प्रतिबंधित स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 27 copy 1
  • 557 ग्राम अवैध स्मैक, मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के घाटमपुर तिराहे के पास से सहारनपुर एएनटीएफ थाने की टीम ने अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 557 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक घाटमपुर तिराहे के पास बैठा है जो कहीं अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने जाने वाला है। इस सूचना पर एएनटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक तस्कर को धरदबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित कादरगंज गांव निवासी आमिर पुत्र जीशान खां बताया। उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अवैध स्मैक पाउडर को एक तस्कर को देने के लिए जा रहा था। यह भी बताया कि इस काम को काफी दिनों से अंजाम दे रहा है, लेकिन शुक्रवार को एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गया।

Spread the love

UP Road Accident
accidents Crime News homeslider

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Ex Girlfriend
Crime News homeslider

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

Ex-Girlfriend कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जान देने की कोशिश में कार को बम से उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल […]

Spread the love
Read More