ऐसा करेंगे आप… तो महक उठेगा आपका घर

Untitled 7 copy 13

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। क्या आप का घर साफ नहीं है। क्या आपके घर में हमेशा दुर्गंध बनी रहती है। क्या आपके घर में पुराने कारपेट, फफूंद लगी दीवारें, पालतू जानवर, डस्टबिन का अच्छी तरह इस्तेमाल नहीं होता। क्या आप कपड़ों को धूप में सही तरह नहीं सुखाते। यदि इस सभी सवालों का जवाब हां है तो आपके घर में दुर्गंध की समस्या जरूर है। कई बार ऐसा होता है कि घर तो साफ है, लेकिन दुर्गंध आप को परेशान करती है। बाजार में तरह-तरह के स्प्रे हैं, जो दुर्गंध को आसानी से हटा देते हैं, लेकिन इन का नियमित उपयोग सही नहीं होता। ऐसे में अरोमायुक्त कैंडल, धूप और अगरबत्तियां आप को दुर्गंध से बचा सकती हैं, जिसे चिकित्सा विज्ञान सही विकल्प जरूर बताता है। लेकिन उसमें भी कुछ सावधानियों की जरूरत होती है। दिल्ली के इंटीरियर डिजाइनन अमित वर्मा बताते हैं कि पहले इंटीरियर के लिए लकड़ी का फर्नीचर ट्रैंड में था, जिसे बीच-बीच में पॉलिश करवाना पड़ता था, लेकिन आजकल लैमिनेट फर्नीचर अधिक चलता है, जिसे साफ करना आसान होता है और उस में नमी भी अधिक जमा नहीं होती, जिस से किसी प्रकार की स्मैल नहीं आती। यदि संभव हो तो फर्नीचर बदल डालिए, नहीं तो उसे पॉलिश करवा लीजिए।

ये भी पढ़े

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

दुर्गंध भगाने के टिप्स

  • घर में वैंटिलेशन ठीक कराएं। घर के खिड़की-दरवाजों को ऐसे खोलें ताकि क्रॉस वैंटिलेशन हो सके और स्मैल घर से निकल जाए।
  • कारपेट को फ्रैश बनाने के लिए उस पर रोजाना प्रयोग में लाने वाले पाउडर का छिड़काव कर वैक्यूम क्लीनर से साफ करें. इस से कारपेट साफ होने के साथसाथ महकेगा भी।
  • सुगंधयुक्त अगरबत्तियां, पौटपूरी, स्प्रे आदि का प्रयोग कमरों में ही करें, इन का किचन में प्रयोग न करें।
  • कपड़ों की दुर्गंध को हटाने के लिए फैब्रिक रिफ्रैशर का प्रयोग करें। ऐसा करने से कपड़े मुलायम भी रहते हैं।
  • कपड़ों, बाथरूम आदि जगहों पर फिनाइल की गोलियों का प्रयोग करने से दुर्गंध कम हो जाती है।

कुछ घरेलू नुस्खें आजमाएं

  • अलमारी में नीम की पत्तियां रखें, ऐसा करने से कपड़ों से फफूंद की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
  • नीबू को दो टुकड़ों में काट कर एक कटोरी में रख कर घर के किसी कोने में रखें।
  • कपूर को प्लेट में रख कर जला लें और घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें। कपूर के पूरी तरह जल जाने के बाद खिड़की दरवाजे खोल दें।
  • मनपसंद फूल की पंखुडि़यों को थोड़े पानी में उबाल लें। ऐसा करने पर उन की महक पूरे घर में फैल जाएगी। फूलों के अलावा संतरे के छिलके, दालचीनी के टुकड़ों, लौंग आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है।

Spread the love

Iran
homeslider International

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुर्की के अंकारा से रवाना होने के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें अपना विमान बदलना पड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान समर्थित तत्वों की ओर से ट्रंप और उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने यह फैसला लिया। […]

Spread the love
Read More
Top 10 News
Daily Bulletin homeslider

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

Top 10 News देश-विदेश में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी से लेकर हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नए सेस, NEET PG 2026 के एग्जाम सिटी अपडेट, जसप्रीत बुमराह की चोट, कैंसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और भारत में Apple Pay की संभावित एंट्री तक कई अहम […]

Spread the love
Read More
Lord Shiva
homeslider Religion

हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

Lord Shiva हिंदू धर्म में सभी अमावस्या का महत्व होता है। परन्तु सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन माह की अमावस्या का महत्त्व और बढ़ जाता है। सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। हरियाली अमावस्या पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। सावन माह की इस तिथि पौधा लगाना […]

Spread the love
Read More