क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

Untitled 4 copy 14
आशीष द्विवेदी

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की फिराक में हैं। आप उसे लोगों की नजरों से बचाने के लिए कितना भी सिक्योरिटी लॉक लगा दें, वह आपकी जानकारी चुराने में सफल हो रहे हैं। वह आपके परिजन, दोस्त, पड़ोसी नहीं वो लोग हैकर्स हैं। आपका फोन उनकी नजर से बच नहीं सकता। बता दें हैकर्स आपके फोन को कुछ ही मिनटों में हैक कर सकते हैं। हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसके जरिये हैकर्स आपका फोन हैक करते हैं।

कैसे करते हैं हैक…

SMS भी खतरनाकः हैकर्स आपके फोन सेटिंग्स पर कंट्रोल कर लेते हैं, जिसके जरिए वो आपके फोन में किसी भी तरह की छेड़खानी कर सकते हैं। हैकर्स आपके फोन में एक कंट्रोल मैसेज भेजते हैं उसे ओपन करते ही आपकी डिवाइस पर हैकर्स का कंट्रोल हो जाता है। इस तरीके में फोन के सिक्योर सौकेट लेयर का बाईपास और एन्क्रिप्शन लेयर को कमजोर करने का काम किया जाता है। अगर हैकर्स ये सब करने में कामयाब होते हैं तो महज एक कमांड के जरिए आपके फोन का डाटा डिलीट किया जा सकता है।

लैपटॉप से सहारे करते हैं हैकः लैपटौप और फोन के सहारे आपका फोन हैक हो सकता है, क्योंकि लैपटौप से वाई-फाई कनेक्ट होता है और फोन जीएसएम मोडम की तरह काम करता है। आप जब भी वाई-फाई से लैपटॉप चलाते हैं तो हाई क्वालिटी का एंटीवायरस इंस्टाल करके रखें।

रात में करते हैं हैकिंग की कार्रवाईः हैकर्स सबसे ज्यादा रात में फोन हैक करते हैं जब आप फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। हैकर्स फोन पर एक मैसेज भेजते हैं, ये मैसेज हैकिंग टूल किट के जरिए भेजा जाता है। जिसके बाद हैकर्स आपके फोन में एप को रन कराते हैं, जिसके जरिए आपके फोन का डाटा चुराया जाता है। फिर हैकर्स के पास एक एसएमएस आता है, इस मैसेज में आपके फोन का इंटरनेशनल सब्सक्राइबर नंबर होता है, जिसे फोन का यूनिक आईडी भी कहा जाता है। इसके बाद हैकर्स आपके फोन पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लेते हैं और आपका डाटा चुराने लगते हैं।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

New Delhi: सनातन धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान को संकटमोचन और भक्तों के कष्ट हरने वाला माना गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान जी की नियमित उपासना से जीवन में आने वाली बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। पितृदोष और ग्रह दोष से परेशान लोगों के लिए भी हनुमान जी की […]

Spread the love
Read More
homeslider Sports

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

Nana Patekar:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत से लेकर खेल की दुनिया तक शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक थे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। कभी विराट के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

New Delhi: हिंदू धार्मिक कथाओं और लोकमान्यताओं में माता सीता से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं राजा दशरथ की मृत्यु के बाद श्री राम और लक्ष्मण ने जंगल में ही पिंड दान करने का निश्चय लिया। तभी भगवान श्री राम और लक्ष्मण दोनो ही जंगल में आवश्यक सामग्री को जमा करने के लिए निकल गए […]

Spread the love
Read More