दूर होगा स्वास्थ्य की चिंता…. इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग

Horoscope 1

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा-दशा भी आपके उतार-चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं।

वृष : व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

मिथुन : नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

कर्क : समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे।

ये भी पढ़े

हर तरफ तेरा जलवाः इस लकदक कार से चलते हैं बाबा… जानकर रह जाएंगे दंग

सिंह : जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी।

कन्या : राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। परिवार में कोई उत्सव आदि हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं।

तुला : विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।

वृश्चिक : जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। कहीं फंसा हुआ धन मिलने के योग बनेंगे। यात्रा निरस्त होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

ये भी पढ़े

74 साल के मौलाना की काली करतूत, 24 साल की हिंदू लड़की को बुलाता था घर, फिर हिंदू संगठनों ने….

धनु : यदि बहुत लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अभी और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकारियों से विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।

मकर : धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग हैं। अध्ययन में रुचि कम ही रहेगी। आप अपने घर के निर्माण के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

कुम्भ : यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। आकस्मिक आये कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे।

मीन : न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं। मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा।

ये भी पढ़े

सूर्या पर झूठा आरोप बड़ा भारी, खुशी पर टूटा ‘स्काई वार’, अब 100 करोड़ के मानहानि का दावा

 

 

Spread the love

Purnima Vrat
homeslider Religion

पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व

Purnima Vrat: पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में रखा जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण उपवास है, जो प्रत्येक हिंदू चंद्र मास के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा आकाश में अपनी सभी 16 कलाओं के साथ पूर्ण रूप में दिखाई देता है। यह व्रत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More