चिनहट: चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Untitled 24 copy
  • इनकी निशानदेही पर चोरी के तीन लोहे का पाइप बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक मकान में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने गुरुवार को गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी के तीन लोहे के पाइप बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 14 जनवरी 2026 को विकल्प खंड में रहने वाले आलोक सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर में रखा लोहे के पाइप को चोरों ने चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर आलोक सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक चोरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए उपनिरीक्षक विकास कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक खुर्शीद आलम व हेड कांस्टेबल सुजार सिंह को लगाया गया था।

इंस्पेक्टर चिनहट के नेतृत्व में लगी पुलिस की टीम तलाश कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम केकेसी हुसैनगंज निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू व निजामपुर मल्हौर निवासी करामत अली पुत्र जाबिर अली ने दिया है। भनक लगते ही दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे कि पुलिस टीम ने गुरुवार को दोनों को धरदबोचा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More
Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More