संबंध सुधारने पर जोर: विदेश सचिव की चीनी नेता से मुलाकात

Untitled 14 copy 8

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट (आईडीसीपीसी) की उपमंत्री सुन हैयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए स्थितियों की समीक्षा की। भारत दौरे पर आई हैयान के साथ बातचीत में बिजनेस और लोगों से जुड़े मुद्दों पर फोकस करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर एवं मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। चीनी पक्ष ने इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने पर भारतीय पक्ष को बधाई दी और भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट की वाइस मिनिस्टर सुन हैयान से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति की समीक्षा की और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाकर एवं संवेदनशील मुद्दों पर चिंताओं को दूर करके संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सुन हैयान ने विदेश सचिव को अपनी यात्रा के अनुभवों के बारे में बताया, जिसमें भारतीय मीडिया, थिंक टैंक और राजनीतिक दलों के साथ उनकी बातचीत भी शामिल थी। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय-IDCPC  कार्यक्रम के तहत आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए चीनी पक्ष की उम्मीदों के बारे में भी बताया।

मंत्रालय के मुताबिक विदेश सचिव ने संबंधों को फिर से बनाने के लिए दोनों देशों के लोगों के बीच समझ बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया और इस संदर्भ में, बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के लिए सही माहौल बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। दोनों पक्षों ने अपने नेताओं द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को लागू करने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की वरिष्ठ नेता का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के उपाय तलाशने के उद्देश्य से हुआ है और पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Spread the love

New York
International

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ध्वस्त करते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति और कूटनीति को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण साझा किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य विषय ‘अद्वैत’ (वन रियलिटी) पर अपने विचार प्रस्तुत करते […]

Spread the love
Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More