फूलों की घाटी के जंगलों में कई दिनों से लगी भीषण आग की गहन जांच के निर्देश

Untitled 13 copy 7

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी रेंज के जंगलों के बीते पांच दिनों से सुलगने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। वन मंत्री के अनुसार विभाग प्रमुख से कहा गया है कि सभी पहलुओं से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

फूलों की घाटी रेंज में लक्ष्मण गंगा और अलकनंदा नदी के बीच की पहाड़ियां नौ जनवरी से सुलग रही हैं। विपरीत परिस्थितियों के चलते वन कर्मियों को इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। यद्यपि, आग पर नियंत्रण के लिए अब वायु सेना से मदद लेने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इस उच्च हिमालयी क्षेत्र के इन जंगलों का शीतकाल में सुलगना हर किसी को अचरज में डाल रहा है। हालांकि, पूर्व में आग की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इतनी लंबी अवधि तक नहीं चलीं। वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार शीतकाल में इन जंगलों में आग लगने के क्या कारण रहे, इसे लेकर गहनता से जांच करने के आदेश विभाग प्रमुख को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कारण सामने आने के बाद इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More