अयोध्या: घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म

rape
  • घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अयोध्या जिले के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। घर के बाहर खेल रही एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं भीड ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

घटना जनपद के थाना पुराकलंदर क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान गांव का ही कुन्नन उसे बहला फुसलाकर गोद में उठा ले गया। आरोपी ने एकांत स्थान पर हैवानियत की। मासूम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कुन्नन तीन महीने पहले भी दुष्कर्म मामले की एक घटना में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More