आल देव मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ भव्य मेले का उद्घाटन

Untitled 6 copy 12

मोहनलालगंज। दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल देव मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, राम चंद्र प्रधान उपस्थित रहे ।इन्होंने मेंले में व्यवस्थाएं उन्नत करने हेतु अपनी निधि से सहायता राशि प्रदान की थी जिसका आज पिता काटकर उद्घाटन भी किया गया।

मेला कमेटी की बहुत वर्षों से यह मांग रही है की मंदिर प्रांगण में दो दिन चलने वाले दिन रात के मेले में महिलाएं और पुरुष सभी लोग सहभागिता निभाते हैं जिसमें सुलभ शौचालय के निर्माण की बहुत आवश्यकता थी। मांग संज्ञान में आने पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान की और इस धनराशि में सहयोग राशि बढ़ाते हुए सोनालिका ट्रैक्टर के गोसाईगंज से नागेश कुमार वर्मा ने भी निर्माण में सहयोग दिया जिसका आज उपस्थित अतिथियों ने उद्घाटन किया। इस प्रकार मेले में सुविधाओं को पाकर वहां उपस्थित महिलाएं बहुत प्रसन्न हुई सभी ने धन्यवाद व्यापित किया। उपस्थित अतिथियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पर्यटन विभाग से मेले और मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे मंदिर की भव्यता, और मेले की विशालता और बढ़ सके।

कई दशक पहले गांव कनेरी के स्वर्गीय शीतला प्रसाद गौतम और स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा ने मिलकर इस मेले की आधारशिला रखी थी। लगभग 80 वर्षों से ज्यादा समय से दो दिवसीय मेले के परंपरा चल रही है मंदिर का जीर्णोद्धार स्वर्गीय तुलाराम डाल चंद्र वर्मा द्वारा कराया गया था। आज मेला कमेटी की अध्यक्षता ब्रजेश पटेल ग्राम प्रधान कनेरी द्वारा की जाती है। दो दिवसीय आयोजित इस मेले में लोक कला संस्कृति के विभिन्न गांव से आए हुए कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देते हैं नाटक नौटंकी आल्हा इत्यादि विधाओं का मंचन और गायन किया जाता है। हजारों की संख्या में गरीब बेसहारा लोगों को कंबल का वितरण और अन्य आर्थिक सहायताएं भी प्रदान की जाती हैं। सरोजिनी नगर ब्लॉक से सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की तरफ से रीना त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, सपना तिवारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा ,सुनील पटेल, नवीन मिश्रा, विकास पटेल, जतिन सिंह, बृजेश ,राकेश वर्मा राजकुमार पटेल, पोनू पटेल, पंकजनयन, शिव बरन रावत, माता प्रसाद संतोष कुमार, पिंटू, सतनाम, सरोज वर्मा, पिंटू वर्मा, छोटेलाल रावत, दिलीप वर्मा वीरेंद्र चौधरी, प्रांजुल पटेल, शशांक पटेल उपस्थित रहे।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More