बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही हुआ जख्मी

Untitled 15 copy 6
  • पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस खोखा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश वसीम और बाराबंकी जिले के जैदपुर पुलिस के बीच बुधवार सुबह भनौली नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। घेरेबंदी के दौरान बदमाश पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ बाराबंकी, अमेठी, बहराइच व लखनऊ में कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बाराबंकी जिले के एसपी दक्षिणी रितेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह इंस्पेक्टर जैदपुर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र स्थित जमालापुर गांव निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में भनौली नहर के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने के लिए आगे बढ़ी कि कुख्यात इनामी वसीम पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे गोली लगते ही वह घायल हो गया। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। एसपी दक्षिणी रितेश कुमार ने बताया कि जैदपुर थाने में दर्ज मु.अ.सं. 278/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार मोहम्मद वसीम के खिलाफ बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ और बहराइच जिलों में चोरी, अवैध शस्त्र बरामदगी, हत्या के प्रयास और अवैध मादक पदार्थ तस्करी सहित कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More
Crime News

खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More