उत्तराखंड में 59 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी

SIR

देहरादून। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर पिछले करीब डेढ़ माह से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले प्री एसआईआर के तहत बीएलओ मैपिंग का काम चल रहा है। शनिवार को इसका आखिरी दिन था। पूरी अवधि में 85 लाख मतदाताओं में से 59 लाख 17 हजार की मैपिंग हुई है। यह आंकड़ा करीब 67 प्रतिशत है। जिनकी मैपिंग पूरी हो गई है, उन्हें भविष्य में जब एसआईआर शुरू होगा तो कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

प्रदेश की 25 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां बीएलओ मैपिंग का औसत राज्य के 67 प्रतिशत औसत से कम रहा। लिहाजा अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के लिए यहां मैपिंग की चुनौती बढ़ गई है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि इन सभी जगह की मैपिंग के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि एसआईआर से पहले ही यहां सभी तैयारियां पुख्ता हो जाएं। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग सफल हो गई है, उन्हें अब एसआईआर शुरू होने के बाद कोई भी दस्तावेज नहीं देना होगा।

हरिद्वार, जसपुर, किच्छा, बाजपुर, बीएचईएल, राजपुर रोड, मसूरी, रायपुर, देहरादून कैंट, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और धर्मपुर विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां बीएलओ मैपिंग 50 प्रतिशत से भी कम हुआ है। हमने राज्य स्तर पर प्री एसआईआर को तैयारियों के मद्देनजर शुरू किया था। इसमें 67 प्रतिशत अच्छा नतीजा रहा है। अभी इसे आगे बढ़ाएंगे ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग कर दी जाए।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More