चीनी मिलों के मेंटिनेंस के लिए खरीदे गए उपकरणों में करोड़ों का खेल

रिटायर भ्रष्ट अफसरों
  • गन्ना मंत्री व एसीएस को नहीं दिख रहा प्रधान प्रबंधक तकनीकी का भ्रष्टाचार
  • एसीएस गन्ना ने करोड़ों के भ्रष्टाचारी अधिकारी को संविदा पर रख वसूली का फिर दिया मौका

राकेश यादव 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की चीनी मिलों के मेंटिनेंस के लिए खड़े गए उपकरणों में जमकर गोलमाल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा योगी सरकार एक के मंत्री मोती सिंह की शिकायत से हुआ है। पूर्व मंत्री ने शिकायत में इंस्ट्रूमेंट की खरीद फरोख्त में लाखों रुपए का गोलमाल किया गया। संघ में संविदा पर नियुक्त किए गए प्रधान प्रबंधक तकनीकी के भ्रष्टाचार का यह मामला चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) गन्ना को दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। दिलचस्प बात की पूर्व मंत्री की शिकायत के बाद भी इस भ्रष्टाचारी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार वन में मंत्री मोती सिंह ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में तैनात प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल की तत्कालीन अपर मुख्य सचिव गन्ना से चीनी मिलों के मेंटिनेंस के लिए मनमाने दामों पर खरीदे गए उपकरणों में लाखों रुपए की धांधली करने का आरोप लगाया था। दस्तावेजों के साथ की गई इस शिकायत में कहा गया कि मोटा कमिशन प्राप्त करने के लिए ऊंचे दामों पर उपकरणों की खरीद फरोख्त की गई। उन्होंने मनमाने तरीके से की गई खरीद फरोख्त की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। पूर्व मंत्री की तथ्यों के साथ की गई शिकायत से संघ के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। कार्यवाही को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे, किंतु शासन और संघ में ऊंची पहुंच और जुगाड के बल पर पूर्व मंत्री की शिकायत को फाइलों में कैद कराकर मामले को रफा दफा करा दिया। पूर्व मंत्री की शिकायत आज भी संघ मुख्यालय की फाइलों में कैद पड़ी हुई है। इस शिकायत के उपरांत भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रधान प्रबंधक तकनीकी ने अपने कार्यकाल में एक ऐसी फर्म को आधा दर्जन चीनी मिलों के इंस्ट्रूमेंट उपकरणों की मेंटेनेंस का काम दे दिया जिसको तकनीकी कार्य करने का कोई अनुभव ही नहीं प्राप्त है। प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल के भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव गन्ना का दिखाई ही नहीं पड़ रहे है। मजे की बात यह कि भ्रष्टाचार में लिप्त इस सेवानिवृत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए अपर मुख्य सचिव गन्ना ने उसे संविदा पर नियुक्ति देकर एक बार लूट करने का मौका जरूर दे दिया है। उधर इस संबंध में जब गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और एसीएस गन्ना वीना कुमारी मीणा और प्रबंध निदेशक ईशा दुहन से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी इनका फोन ही नहीं उठा।

रिटायर अफसरों ने चीनी मिल संघ में मचा रखी लूट!

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और चीनी मिलों में दर्जनों की संख्या में सेवानिवृत अधिकारियों को संविदा पर नियुक्ति देकर काम कराया जा रहा। सूत्र बताते है कि करीब पांच साल पहले सेवानिवृत हुए मुख्य लेखाधिकारी सतेंद्र श्रीवास्तव को हटाने के बजाए उन्हें अस्थाई नियुक्ति देकर मुख्य लेखाधिकारी का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों के मेंटिनेंस में लाखों का गोलमाल करने वाले सूर्यपाल सिंह, एसपी दीक्षित, आरके गुप्ता, दीपक सिंह, सुदर्शन मेहरोत्रा, हीरालाल पाल, एमएन जोशी, रामसिंह, सत्यदेव, राजेश सरीखे कई लोगों को रिटायरमेंट के बाद भी संघ में लगा रखा गया। इसमें संविदा पर नियुक्ति प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल का भी नाम जुड़ गया है। करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले सेवानिवृत विनोद कुमार अग्रवाल को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास की एसीएस वीना कुमारी मीना ने संविदा पर प्रधान प्रबंधक तकनीकी के पद पर नियुक्ति कर दी। यह रिटायर लोग कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे है। हकीकत यह है कि इन सेवानिवृत अधिकारियों ने फेडरेशन में लूट मचा रखी है।

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More