श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का जीओ जारी

WhatsApp Image 2026 01 09 at 10.11.33 AM

उत्तराखंड सरकार ने अंकिता भंडारी की स्मृति को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदलकर अब स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में गुरुवार को औपचारिक शासनादेश जारी किया गया।

यह नर्सिंग कॉलेज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होता है। कॉलेज के नाम परिवर्तन का आदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया। सरकार का कहना है कि यह फैसला अंकिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और समाज में न्याय एवं संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है।

परिवार की भावनाओं के बाद लिया गया फैसला

बीते बुधवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा और भावनाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। बातचीत के दौरान अंकिता के पिता ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग भी की थी।

सुप्रीम निर्णय के बाद उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों और गौवंश हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। सरकार हर संभव सकारात्मक कदम उठाएगी, ताकि परिवार को न्याय और संतोष मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अगले ही दिन नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया गया। यह कदम दर्शाता है कि सरकार सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी फैसले ले रही है। राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षा संस्थानों का नाम समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। अंकिता भंडारी के नाम पर कॉलेज का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को संवेदनशीलता, न्याय और सम्मान के मूल्यों की याद दिलाता रहेगा।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More