तेजी से पूरा हो हेमू कालाणी चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य

WhatsApp Image 2026 01 09 at 10.27.35 AM
  • सिंधी समाज की पंचायत पदाधिकारियों ने की बैठक

लखनऊ। सिन्धी पंचायतों के प्रमुख व चेट्टी चंद मेला कमेटी के मुख्य मुख्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को हेमू कालाणी चौराहे पर बैठक कर सुंदरीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगम निगम के कर्मचारियों के साथ इस काम को जल्दी पूरा किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्षद गिरीश गुप्ता मौजूद रहे।

अमर शहीद हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन को तैयारियों में जुटा सिन्धी समाज जुटा हुआ है। इसको लेकर अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता ने लगभग 20 लाख रूपये अपनी निजी निधि से दिए हैं। पिछले 4 महीनों से इस स्थान पर सुंदरीकरण का कार्य नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जिसको लेकर आज चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सिन्धी पंचायत के मुखी द्वारा एक बैठक हेमू कालाणी चौराहे पर की गई जिसमें कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। क्षेत्रीय सिन्धी पंचायतों के मुखी सुदाम चंद मुखी अशोक चांदवानी के नेतृत्व में यह आयोजन किया जाएगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी संरक्षक अशोक चांदवानी महामंत्री संजय जसवानी, सुदाम चांदवानी, राजू जसवानी सुरेश छबलानी,श्याम कृष्णानी, पुनीत लाल चंदानी, अमरनाथ चौधरी सहित अन्य समाज के लोग शामिल हुए।

Spread the love

Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More