विशेष आहार के नाम पर डॉक्टर अधीक्षक ने मचा रखी लूट!

Bundelkhand
  •  बुलंदशहर जेल में थम नहीं रहा भ्रष्टाचार
  • स्पेशल डाइट के नाम पर प्रतिमाह हो रहे लाखों के वारे न्यारे
  •  बुजुर्ग, बीमार बंदियों साथ सामान्य बंदियों को भी मिल रहा विशेष आहार

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रदेश की बुलंदशहर जेल में भ्रष्टाचार के आए दिन नए नए मामले प्रकाश में आ रहे है। जेल अस्पताल में बंदियों को दिए जाने वाले विशेष आहार (स्पेशल डाइट) में बड़ा खेल चल रहा है। जेल अधीक्षक और डॉक्टर मिलकर विशेष आहार के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपए का गोलमाल कर रहे है। बेलगाम अधीक्षक के निर्देश पर डॉक्टर उन बंदियों के लिए स्पेशल डाइट लिख रहे है जो न तो बीमार है और न ही जेल अस्पताल में भर्ती है। ऐसे बंदियों को विशेष आहार लिखने के लिए डॉक्टर के सहयोगी फार्मासिस्ट ने बाकायदा दाम निर्धारित कर रखे है। उधर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

पश्चिम की कमाऊ जेलों में शुमार बुलंदशहर जेल में मशक्कत, बैठकी, मुलाकात, हाता, कैंटीन में मनमाने दामों पर खानपान की वस्तुएं बेचकर हो रही बेतहाशा अवैध वसूली का भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि जेल में अधीक्षक और डॉक्टर मिलकर विशेष आहार के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपए के वारे न्यारे कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि विभाग के उच्च अधिकारियों को यह सच दिखाई ही नहीं पड़ रहा है।

सूत्र बताते है कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग बंदियों के साथ बीमार बंदियों को स्पेशल डाइट दिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत बंदियों को दूध, अंडा, दलिया, फल इत्यादि दिया जाता है। जेल प्रशासन जेल डॉक्टर के लिखने पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करता है। जेल अधीक्षक और जेल डॉक्टर ने मिलकर इस व्यवस्था को भी कमाई का जरिया बना लिया है। सूत्रों की माने तो जेल अधीक्षक के निर्देश पर जेल डॉक्टर बैरेक में बन उन दर्जनों की संख्या बंदियों को भी विशेष आहार लिख रहे है जो न जेल अस्पताल में भर्ती है और न ही बीमार है। इन स्वस्थ बंदियों को विशेष आहार पैसा लेकर लिखा जा रहा है। बताया गया है जेल अधीक्षक और डॉक्टर विशेष आहार के नाम पर मोटी कमाई करने में जुटे हुए है। उधर इस संबंध में जब एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

कार्रवाई नहीं होने से बेलगाम हुई अधीक्षक

बुलंदशहर जेल में व्यापक तौर पर चल रहे भ्रष्टाचार के तमाम मामले उजागर होने के बावजूद प्रमुख सचिव कारागार और अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी बेलगाम हो गए। इससे जेल में दिनोदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जेल कैंटीन में अनाप शनाप तरीके से हो रही अवैध वसूली, मशक्कत, मुलाकात और मनमाफिक तरीके से चहेते सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के कई मामले पहले उजागर हुए। इसके बावजूद शासन और मुख्यालय में बैठे आला अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगी। इसका नतीजा सामने दिख रहा है।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More