सिलीगुड़ी ट्रेनिंग कैंप में शूटिंग के गुर सीखेंगे भूटान के निशानेबाज

WhatsApp Image 2026 01 07 at 5.41.06 PM

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

सिलीगुड़ी। भूटान के 13 निशानेबाज (शूटर्स) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। 7 से 20 जनवरी तक चलने वाले दो सप्ताह के इस हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप को भारत-भूटान सहयोग के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह भूटान के निशानेबाजी खेल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत अपने जरूरतमंद पड़ोसी देशों की विभिन्न क्षेत्रों में सहायता करता रहता है, जिसमें बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ ही ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों में मदद करना भी शामिल है। इन देशों में स्थित भारतीय मिशन भारत की सहायता से आयोजित होने वाले तमाम इवेंट्स को सुगम बनाने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हैं।
भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सिलीगुड़ी में हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप में भूटान के नेशनल शूटर्स को सपोर्ट करके खुशी हुई। भारत-भूटान स्पोर्ट्स पार्टनरशिप के तहत यह दो हफ्ते का कैंप खेलों, युवा विकास और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग में हमारे मजबूत सहयोग को दिखाता है। एथलीटों और कोचों को शुभकामनाएं।

SIR ड्राफ्ट लिस्ट के बाद BJP का बड़ा प्लान

भूटान शूटिंग फेडरेशन ने एक बयान में कहा भूटान शूटिंग फेडरेशन के कुल 13 नेशनल एथलीट (5 राइफल और 8 पिस्टल शूटर) तथा 2 कोच भारत के सिलीगुड़ी में जीतू राय शूटिंग एकेडमी में सुरक्षित पहुंच गए हैं और एकेडमी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस प्रोग्राम को इंडो-भूटान पार्टनरशिप प्रोग्राम के जरिए फंड किया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत खेल और डेवलपमेंट सहयोग को दिखाता है। कैंप का उद्देश्य भूटान के नेशनल शूटर्स के लिए टेक्निकल स्किल्स, कॉम्पिटिशन की तैयारी और इंटरनेशनल एक्सपोजर को बेहतर बनाना है।
भूटान शूटिंग फेडरेशन ने भूटान सरकार और वहां के लोगों की ओर से शूटिंग स्पोर्ट्स को डेवलप करने और भूटान में हाई-परफॉर्मेंस एथलीटों को तैयार करने में लगातार सहयोग के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

China's eyes on Bhutan
International

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

China’s eyes on Bhutan : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से तनाव का प्रमुख कारण रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश के बीच भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट और आक्रामक किया है। अब पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने चीन की रणनीति […]

Spread the love
Read More
education crisis in sudan
International

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शाश्वत तिवारी education crisis in sudan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक उच्च स्तरीय ‘एरिया फ़ॉर्मूला बैठक’ में भारत ने सूडान में शिक्षा के संकट को लेकर बेहद मजबूत और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। ‘सूडान में शिक्षा की सुरक्षा: शांति, रिकवरी और स्थिरता में निवेश’ विषय पर आयोजित इस विशेष बैठक में […]

Spread the love
Read More
British Navy drone
International

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

British Navy drone :   ब्रिटेन की रॉयल नेवी के निगरानी ड्रोन को लेकर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक जांच के दौरान K3 स्काउट ड्रोन में इस्तेमाल किए गए कुछ थर्ड-पार्टी कैमरों का चीन से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों से चीन स्थित […]

Spread the love
Read More