शिवसेना को रोकने के लिए भाजपा-कांग्रेस साथ आईं

bjp and congress alliance against shiv sena 1767762617
  • अंबरनाथ नगर परिषद में हुआ चौंकाने वाला राजनीतिक ‘खेला’

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिला है। ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। यह वही भाजपा है जो राष्ट्रीय स्तर पर “कांग्रेस-मुक्त भारत” का नारा देती रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के साथ गठबंधन करना राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे रहा है।

अंबरनाथ में क्यों बदला सियासी गणित

मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित अंबरनाथ को शिंदे गुट की शिवसेना का मजबूत गढ़ माना जाता है। खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे इसी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका। शिवसेना को उम्मीद थी कि उसकी सहयोगी भाजपा उसके साथ मिलकर नगर परिषद में सत्ता बनाएगी, लेकिन भाजपा ने आखिरी वक्त में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ के नाम से बना गठबंधन

भाजपा और कांग्रेस के इस स्थानीय गठबंधन को “अंबरनाथ विकास अघाड़ी” नाम दिया गया है। इस गठबंधन के जरिए नगर परिषद में भाजपा समर्थित नेतृत्व स्थापित हो गया। हालांकि, इस फैसले से शिंदे गुट में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। शिवसेना शिंदे समूह ने इसे राजनीतिक विश्वासघात करार दिया है।

कागज़ों में सिमट कर रह गई LDA की सीलिंग कार्यवाही!

शिंदे गुट के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के खिलाफ लगातार बयान देने वाली भाजपा ने अब उसी कांग्रेस से हाथ मिलाकर शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने इस गठबंधन को “अभद्र युति” बताते हुए कहा कि यह सत्ता के लिए किए गए समझौते का उदाहरण है।

श्रीकांत शिंदे ने क्या कहा

अंबरनाथ के घटनाक्रम पर सांसद श्रीकांत शिंदे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए। शिवसेना हमेशा विकास की राजनीति करती रही है और आगे भी उसी रास्ते पर चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन लंबे समय से चला आ रहा है और उसे कायम रहना चाहिए।

चुनावी आंकड़े क्या कहते हैं

अंबरनाथ नगर परिषद में कुल 60 सीटें हैं।

  • शिवसेना: 27 सीटें

  • भाजपा: 14 सीटें

  • कांग्रेस: 12 सीटें

  • एनसीपी: 4 सीटें

  • निर्दलीय: 2 सीटें

संख्या बल में आगे होने के बावजूद शिवसेना सत्ता से बाहर रह गई, जिसने पूरे मामले को और विवादास्पद बना दिया।

भाजपा की सफाई

भाजपा ने शिवसेना के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने शिंदे गुट से कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। भाजपा नेताओं का दावा है कि स्थानीय हालात को देखते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना मजबूरी थी, न कि कोई राजनीतिक चाल।

अंबरनाथ में बना यह नया समीकरण न सिर्फ स्थानीय राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि महाराष्ट्र की गठबंधन राजनीति में भी तनाव बढ़ा सकता है। आने वाले दिनों में इस गठबंधन को लेकर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Spread the love

Ajit Doval
Maharastra

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, अमित शाह बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान अतुलनीय

Ajit Doval : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुणे में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। शाह ने कहा कि अजीत डोभाल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More