आमिर खान का सरप्राइज: ‘3 इडियट्स 2’ पर काम शुरू

3 idiots 2 1777365239

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।आमिर खान ने पुष्टि की है कि फिल्म का दूसरा भाग पाइपलाइन में है। इस बार भी निर्देशन की कमान राजकुमार हिरानी  संभालेंगे, जबकि निर्माण विधु विनोद चोपड़ा करेंगे। यह खबर उन फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जो वर्षों से रैंचो, राजू और फरहान की वापसी का इंतजार कर रहे थे। आमिर के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और यह एक बेहद खूबसूरत कहानी होगी।

ये भी पढ़े

संतकबीरनगर में बारात का विवाद बना खूनी संघर्ष: युवक की मौत के बाद गांव बना पुलिस छावनी

10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

सीक्वल की कहानी पहले भाग की घटनाओं के करीब 10 साल बाद की होगी। फिल्म में आमिर खान (रैंचो/फुंसुख वांगडू), आर. माधवन (फरहान) और शर्मन जोशी (राजू) की तिकड़ी फिर नजर आएगी। साथ हीकरीना कपूर खान भी अहम भूमिका में दिखेंगी। आमिर ने बताया कि अभिजात जोशी  और राजकुमार हिरानी ने कहानी को अनोखे और मजाकिया अंदाज में बुना है, जो मूल फिल्म की आत्मा को बरकरार रखते हुए दर्शकों को कुछ नया अनुभव देगा।

ये भी पढ़े 

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

 

फुंसुख वांगडू की वापसी को लेकर उत्साह

आमिर खान अपने आइकोनिक किरदार ‘फुंसुख वांगडू’ को फिर से निभाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कहानी का मूल विचार बेहद प्रभावशाली और अलग है, हालांकि स्क्रिप्ट पर अभी और काम किया जा रहा है। 2022 में लाल सिंह चड्ढा  के बाद आमिर अब सितारे ज़मीन पर  के जरिए वापसी कर चुके हैं। ऐसे में ‘3 इडियट्स 2’ उनके करियर का एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

सोनौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में मातम में बदली शादी की खुशी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक प्रभाव थी। चेतन भगत के उपन्यास फाइव पॉइंट समवन पर आधारित इस फिल्म ने भारतीय शिक्षा प्रणाली और सामाजिक दबावों पर तीखा प्रहार किया था। फिल्म में बोमन ईरानी (वायरस) और ओमी वैद्य (चतुर) के किरदार भी बेहद लोकप्रिय हुए। यह फिल्म दुनिया भर में ₹400 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली भारतीय फिल्मों में शामिल रही और इसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले।

 

 

Entertainment

बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल

 डाकू ददुआ से प्रेरित कहानी में अरशद वारसी का खौफ Ghamasaan Review: वास्तविक घटनाओं और चर्चित किरदारों से प्रेरित कहानियों को सिनेमा के पर्दे पर उतारना फिल्मकारों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ऐसी ही जमीनी और कच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म ‘घमासान’ […]

Read More
Entertainment

‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, कनिका मान की बढ़ाई मुश्किलें

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी महज चार दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर रिश्तों, दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। कंटेस्टेंट्स अब खुलकर अपनी पसंद-नापसंद जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच पहले हफ्ते की कैप्टेंसी के लिए हुए टास्क […]

Read More
Entertainment

अल्लू-अर्जुन फैंस की HPV वैक्सीन पर अनोखी पहल

Allu Arjun Fans : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों और बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। उनके फैंस भी सामाजिक मुद्दों को लेकर कई तरह की पहल करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) की ओर से HPV वैक्सीन को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान […]

Read More