कागज़ों में सिमट कर रह गई LDA की सीलिंग कार्यवाही!

Untitled 3 copy 8
  • LDA  सेक्टर एच और आई में सील कॉम्लेक्स में चल रहा निर्माण कार्य

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत एलडीए सेक्टर आई, एच में निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्लेक्स में एलडीए की सीलिंग कार्यवाही सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई है। कागजों में सील की गई इन रो हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। आशियाना चौराहे से स्काई हिल्टन की ओर जाने वाली सड़क पर चौराहे से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर बाएं हाथ पर निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्प्लेक्स को कुछ दिन पहले ही एलडीए के अधिकारियों ने इस कॉम्प्लेक्स पर सीलिंग कार्यवाही की थी। इस बिल्डिंग में सीलिंग कार्रवाई के बाद भी निर्माण का काम जोरशोर से चल रहा है।

इसी प्रकार पकरी पुल चौराहे से बंगला बाजार पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब सात सौ मीटर की दूरी पर दाहिनी हो रो हाउस के अलावा आसपास दो बिल्डिंगों का निर्माण हो रहा था। इन बिल्डिंगों पर भी एलडीए अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्यवाही के बाद भी इन बिल्डिंगों में चोरी छिपे निर्माण का काम चल रहा है। सीलिंग कार्यवाही के बाद गुपचुप तरीके से चल रहा यह निर्माण कार्य एलडीए की सीलिंग कार्रवाई पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एलडीए की सीलिंग कार्यवाही कागजों में सिमट कर रह गई है। पूर्व में भी कई बिल्डिंगों को सील किया। सीलिंग कार्यवाही के बाद बिल्डिंग बन कर तैयार हो गई और उसमें दुकानें तक खुल गई है। एलडीए के उच्च अधिकारियों को यह सच दिखाई ही नहीं पड़ता है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More