भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे हैं इसलिए कांग्रेस बेचैन’,जी राम जी योजना पर गरजे कृषि मंत्री

3jk3ot4g shivraj singh chouhan on vbg ram g 625x300 27 December 25

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध को “भ्रष्टाचार बचाओ अभियान” करार देते हुए कहा कि यह योजना मजदूरों, गांवों और देश के विकास की दिशा में एक बड़ा सुधार है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को ग्राम, काम और राम—तीनों से समस्या है। जब भी कोई जनहितकारी सुधार होता है, कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगाकर पीछे हट जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मौजूद नहीं थे, लेकिन बाहर आकर भ्रम फैलाने की राजनीति की जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि ‘जी राम जी योजना’ का मकसद गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और मजदूरों को ज्यादा अवसर देना है। इस योजना के तहत रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे ग्रामीण मजदूरों की आय में स्थिरता आएगी। इसके बावजूद कांग्रेस यह अफवाह फैला रही है कि मजदूरों को काम नहीं मिलेगा।

सन्नाटा, डर और अंधेरा… अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला में ठहरी जिंदगी

 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी “झूठ की दुकान और अफवाहों की फैक्ट्री” बन चुकी है। जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी रणनीति है, लेकिन अब देश जागरूक हो चुका है। मोदी सरकार विकास को राजनीति से ऊपर रखकर काम कर रही है।शिवराज सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत विकास के फैसले अब दिल्ली से नहीं, बल्कि गांव से लिए जाएंगे। ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, सरपंच और चुने हुए प्रतिनिधि यह तय करेंगे कि गांव में कौन सा काम जरूरी है। ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ के जरिए गांव खुद अपनी प्राथमिकताएं तय करेगा।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल लोकतंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय जरूरतों के मुताबिक विकास सुनिश्चित करेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचेगा और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। कृषि मंत्री ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि जब संसद में इतनी अहम योजना पर चर्चा हो रही थी, तब नेता प्रतिपक्ष कहां थे? अगर योजना में कोई कमी है तो संसद में बहस क्यों नहीं की गई? बाहर बयानबाजी करना जिम्मेदार राजनीति नहीं है।

अंत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ देश के गांवों और मजदूरों के भविष्य की नींव है। कांग्रेस चाहे जितना विरोध करे, सरकार इस योजना को पूरी ताकत से लागू करेगी।

Spread the love

Premchand
Analysis homeslider

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज,खलीलाबाद( संतकबीरनगर) मुंशी प्रेमचंद की जयन्ती पर दो अगस्त 2026 को दूरसंचार पर आयोजित डिजिटल गोष्ठी में नार्वे से अंतर्राष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ ने नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 की घोषणा की। प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान कथा, कविता, आलोचना, रंगमंच, और […]

Spread the love
Read More
BJP By-election Results
Politics Uttar Pradesh

उपचुनाव के नतीजे और BJP के लिए राजनीतिक संदेश

BJP By-election Results : हालिया उपचुनाव परिणामों ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर आत्ममंथन की चर्चा को तेज कर दिया है। विशेष रूप से उन सीटों पर, जहां पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, संगठन की रणनीति और नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि BJP के राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More
Neighbourhood First Policy
National

लोकसभा में विदेश मंत्रालयः पड़ोसियों संग मजबूत हुआ डिजिटल भुगतान

शाश्वत तिवारी Neighbourhood First Policy : भारत सरकार अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत अपने सीमावर्ती देशों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के मोर्चे पर क्षेत्रीय सहयोग को लगातार मजबूत कर रही है। लोकसभा में सांसद यूसुफ पठान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट […]

Spread the love
Read More