सन्नाटा, डर और अंधेरा… अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला में ठहरी जिंदगी

162872 venezuela 4

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के इलाकों में हालात बेहद भयावह हो गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, बाजार बंद हैं और पूरा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर अमेरिका ले जाने के बाद आम लोगों में भय और अनिश्चितता का माहौल है।

काराकास में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक सुनील मल्होत्रा ने हालात की आंखों देखी तस्वीर बयां की है। उन्होंने बताया कि हवाई हमलों से शहर के पावर ग्रिड और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में लगातार कई दिनों से बिजली नहीं है, मोबाइल नेटवर्क भी लगभग ठप पड़ा है। मल्होत्रा के अनुसार, लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद है और सड़कों पर सेना की हलचल दिखाई दे रही है। दुकानों के शटर गिरे हुए हैं, केवल कुछ गिने-चुने सुपरमार्केट खुले हैं, जहां खाने-पीने के सामान के लिए सैकड़ों लोग कतारों में खड़े हैं।

बुलडोजर आने से पहले खुद ढहा दी मस्जिद, संभल की घटना ने सबको चौंकाया

उन्होंने बताया कि ब्रेड और जरूरी खाद्य पदार्थों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। लोग हालात और बिगड़ने की आशंका में खाने का सामान जमा कर रहे हैं। दवाइयों की दुकानों पर भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं, क्योंकि लोग जरूरी दवाएं स्टॉक करना चाहते हैं। बिजली न होने की वजह से मोबाइल चार्ज करना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। लोग कई किलोमीटर दूर उन जगहों पर जा रहे हैं, जहां जनरेटर की व्यवस्था है। वहां भी 6 से 7 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। संचार साधनों की कमी के कारण अफवाहों का बाजार गर्म है, जिससे डर और बढ़ गया है।

स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों को नहीं पता कि हालात कब सामान्य होंगे। डर इस बात का भी है कि कहीं 2014 और 2017 जैसे हिंसक विरोध प्रदर्शन फिर न दोहराए जाएं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी।

भारतीय समुदाय की संख्या काराकास में कम है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संपर्क बनाए रखा है और जरूरी दिशा-निर्देश साझा किए जा रहे हैं। वेनेजुएला सरकार ने अमेरिकी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है और इसे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला करार दिया है। फिलहाल, वेनेजुएला का आम नागरिक डर, अंधेरे और अनिश्चित भविष्य के साये में जीने को मजबूर है।

Spread the love

UP Election 2027
homeslider Uttar Pradesh

OBC vs Brahmin Politics: यूपी 2027 में मायावती और अखिलेश का बड़ा दांव

UP Election 2027 :  उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर चुनावी मोड में आ चुकी है। जैसे-जैसे Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव 2027 करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने जातीय और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने में जुट गए हैं। एक तरफ बहुजन समाज पार्टी प्रमुख Mayawati ने OBC वोट बैंक […]

Spread the love
Read More
PM Modi-Trump Meeting
homeslider International

G7 समिट में मोदी-ट्रंप बैठक: ट्रेड और वीजा पर बड़ा फोकस

PM Modi-Trump Meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है और पूरी दुनिया की निगाहें एक बार फिर वैश्विक राजनीति के दो सबसे प्रभावशाली नेताओं पर टिकी हुई हैं। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच आज एक अहम द्विपक्षीय बैठक […]

Spread the love
Read More
Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More