बुलडोजर आने से पहले खुद ढहा दी मस्जिद, संभल की घटना ने सबको चौंकाया

68de1fa6a66ad sambhal illegal mosque buldoger action b 024553490 16x9 1

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही गांव वालों ने खुद मस्जिद को गिरा दिया। यह घटना संभल के सलेमपुर सलार गांव की है, जहां आधी रात को हथौड़े और औजार लेकर मस्जिद कमेटी के लोग पहुंचे और पूरी संरचना को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन को मिली शिकायत के मुताबिक, गांव में बनी मस्जिद सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके वर्ष 2005 में बनाई गई थी। जांच के बाद जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया। सुनवाई के बाद प्रशासन ने मस्जिद हटाने के लिए 3 जनवरी तक की मोहलत दी थी। तय योजना के अनुसार 4 जनवरी सुबह 10 बजे तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 31 अधिकारियों की टीम, भारी पुलिस बल, पीएसी और आरआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचने वाली थी। बुलडोजर कार्रवाई की पूरी तैयारी थी और तीन बुलडोजर भी तैनात किए गए थे।

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, उत्तरकाशी में -20 डिग्री पहुंचा तापमान

 

लेकिन इससे पहले ही गांव में असाधारण दृश्य देखने को मिला। आधी रात को मस्जिद कमेटी के लोगों ने खुद ही मस्जिद को गिराना शुरू कर दिया। सुबह जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो वहां मस्जिद का नामोनिशान तक नहीं बचा था। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन की सख्ती और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के चलते अवैध कब्जा करने वालों ने स्वयं निर्माण हटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी भी तरह का टकराव टालना था और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रही।

हालांकि, इस पूरे मामले में गांव का कोई भी व्यक्ति मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। गांव में चुप्पी का माहौल है और लोग कैमरे से दूरी बनाए हुए हैं। प्रशासन अब जमीन की दोबारा पैमाइश कर सरकारी रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

Spread the love

Three mobile phones, eight bank passbooks
homeslider Uttar Pradesh

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार

तीन मोबाइल फोन,आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो ATMकार्ड व 15 हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Cyber ​​Fraud Gang: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने यूपी के अलावा अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध करने वाले गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Premchand
Analysis homeslider

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज,खलीलाबाद( संतकबीरनगर) मुंशी प्रेमचंद की जयन्ती पर दो अगस्त 2026 को दूरसंचार पर आयोजित डिजिटल गोष्ठी में नार्वे से अंतर्राष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ल ‘ शरद आलोक’ ने नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 की घोषणा की। प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान कथा, कविता, आलोचना, रंगमंच, और […]

Spread the love
Read More
homeslider National

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र कल तक स्थगित

MLA आलमबदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर निधन पर शोक संवेदना Alam Badi MLA : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में शोक प्रस्ताव […]

Spread the love
Read More