घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत

गोचर। रावलनगर, गौचर की एक महिला आज सुबह जंगल में घास काटते समय खाई में गिर गई। महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने महिला के शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। आज शाम करीब पौने छह बजे एसडीआरएफ की गोचर पोस्ट को सूचना मिली की किरण देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी- रावलनगर, गौचर, चमोली सुबह जंगल में घास लेने गई थी, जो देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी है।

सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF  की टीम सर्च ऑपरेशन हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सघन सर्चिंग के दौरान महिला के खाई में गिरने की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत टीम द्वारा दुर्गम एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। SDRF  टीम द्वारा अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कार्य करते हुए मृतका के शव को खाई से बाहर निकाला तथा लगभग ढाई किलोमीटर दूरी तक पैदल स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाया गया। इसके पश्चात आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More