लखीमपुर-खीरी: बिजली कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, साथियों ने थाने का किया घेराव

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले के गढ़ी पावर हाउस के टीजी–2 कर्मचारी की शुक्रवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को नाराज बिजली विभाग के कर्मचारियों और परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की। मृतक के परिजनों और साथी बिजलीकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल पर बकाया वसूली के लिए अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया, परिजनों ने तहरीर दी है, लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल द्वारा बकाया बिल वसूली को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे राम गोपाल राणा मानसिक तनाव में थे। शुक्रवार को मीटिंग में अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल ने अभद्र तरीके बात की थी। ध्रुव कुमार मिश्रा ने बताया, राम गोपाल राणा लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और लक्ष्य पूरा न होने पर उन्हें बार-बार फटकार लगाई जा रही थी। प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी तनाव के कारण शनिवार शाम को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मृतक राम गोपाल के बेटे गौरव कुमार ने बताया, पिता को लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार दबाव झेलना पड़ रहा था। बीती रात अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल ने उनके पिता को बुलाकर अकेले में प्रताड़ित किया, जिससे वे पूरी तरह टूट गए थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने से भी इनकार कर दिया।

Spread the love

Crime News

एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर व एटीएस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ चालीस लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ बरामद

पांच तस्कर गिरफ्तार, 3.085 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक बीड्स ओजी, पांच मोबाइल फोन व 30,390 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Crime News

महिंगवा में युवक की बेरहमी से हत्या, तीन नामजद

अटेसुआ कनौरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिंगवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के 52 संदिग्धों को पकड़ा

नाकाम हुई ISI की बड़ी आतंकी साजिश ए अहमद सौदागर Lucknow : देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी साजिश को उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और STF ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर बेनकाब कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए […]

Spread the love
Read More