कानपुर: परीक्षा के तनाव में BAMS छात्र ने की खुदकुशी

suicide

ए अहमद सौदागर

लखनऊ कानपुर जिले के बिठूर रोड स्थित रामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में BAMS के छात्र ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र शैलेन्द्र कुमार के निधन की पुष्टि रामा समूह के सलाहकार निदेशक डॉ. प्रणव सिंह ने की। उन्होंने बताया कॉलेज बंद चल रहा है। चित्रकूट के रहने वाले छात्र शैलेन्द्र कुमार के सुसाइड नोट से जानकारी मिली है कि वह 2021 बैच का छात्र था।

उन्होंने कहा संस्थान परिजनों की हरसंभव मदद करेगा। साथ ही छात्र के मौत का कारण भी पता लगाएंगे। शैलेन्द्र कुमार की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में था। कुछ समय पहले ही उसे अपने बैक पेपर की जानकारी मिली थी। मामले में जब पुलिस ने शैलेन्द्र के दोस्तों से बात की, तो उन्होंने बताया उसका कभी किसी से विवाद नहीं होता था। केवल उसे अपनी पढ़ाई की फिक्र रहती थी। हालांकि ये जानकारी मिली है कि कुछ दिनों पहले हुई परीक्षाओं में भी वो शामिल नहीं हो सका था।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More