4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 घंटे में पुलिस एनकाउंटर

untitled 88 1767404387 1

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। हालांकि, यूपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद बच्ची का शव मकान के पीछे खेत के पास बरामद हुआ। शव की हालत देख सभी स्तब्ध रह गए। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में दो युवक किराए पर रहते थे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों की तलाश शुरू की। आरोपियों की पहचान राजू और वीरा कश्यप के रूप में हुई, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी और बलरामपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

read more :

बॉर्डर 2’ में सनी देओल का दबदबा: 50 करोड़ फीस, वरुण-दिलजीत की बढ़ी डिमांड

मुठभेड़ में दबोचे गए आरोपी

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कांवरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे हुए हैं। इलाके की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो दोनों आरोपियों के पैरों में लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए गए दोनों आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन त्वरित कार्रवाई के चलते उन्हें भागने का मौका नहीं मिला।

कानून का सख्त संदेश

बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ किया है कि मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More