ऋषिकेश के निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर पर्यटकों का उत्पात, लाखों की लागत के शीशे तोड़ दिये

Untitled 12 copy 2

ऋषिकेश। ऋषिकेश के निर्माणाधीन बजरंग सेतु को पर्यटकों की बेकाबू भीड़ ने सैर-सपाटे की जगह उत्पात का केंद्र बना दिया। सुरक्षा के लिए लगाए गए प्लास्टिक तिरपाल फाड़ दिए गए, जबकि सेल्फी लेने की होड़ में लाखों रुपये की लागत से लगे बेशकीमती कांच क्षतिग्रस्त कर दिए गए। वायरल हो रहे वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि किस तरह पर्यटकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता ने मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पस्त कर दिया।

नववर्ष के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ ने पुल को गंदगी और अव्यवस्था का अड्डा बना दिया। हुड़दंगियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पुल पर पान-मसाला थूककर माहौल को और बदतर कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर रही कि तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रहे। इसी अफरा-तफरी के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर लगाया गया कांच टूट गया। हैरानी की बात यह है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दशहरा पर्व के दौरान भी पर्यटकों ने दोनों ओर से बंद किए गए गेट तोड़कर जबरन पुल में प्रवेश किया था, उस समय भी कांच क्षतिग्रस्त हुए थे।

उसी घटना के दौरान दिल्ली से आए एक पर्यटक का पैर फिसलने से वह गंगा में गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कार्यदायी संस्था ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुल को एक सप्ताह के लिए बंद कराया था। इसके बावजूद पर्यटक खुद को वीआईपी बताकर श्रमिकों पर दबाव बनाते रहे और पुल पर आवाजाही शुरू कर दी। फिलहाल पुल पर चारों ओर गंदगी फैली हुई है और बार-बार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लगातार कांच टूटने की घटनाओं से स्पष्ट है कि पुल के खुलने के बाद उसका रखरखाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष कार्ययोजना की आवश्यकता है, जबकि फिलहाल प्रशासन के पास ऐसी कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Tamil Nadu Delimitation Meeting
National Politics

परिसीमन पर CM विजय की बैठक से DMK-AIADMK दूर, तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज

Tamil Nadu Delimitation Meeting : तमिलनाडु की राजनीति में परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर सियासी टकराव का कारण बन गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय सांसद बैठक में राज्य की प्रमुख पार्टियों DMK और AIADMK ने हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा कुछ अन्य दलों ने भी […]

Spread the love
Read More
Narela road accident
Crime News Delhi National

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, 70 वर्षीय महिला की मौत; हरियाणा पुलिस SI का बेटा गिरफ्तार

Narela road accident:  बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मामुरपुर क्षेत्र में एक मर्सिडीज और वैगनआर कार की टक्कर के बाद हुआ। दुर्घटना के दौरान महिला दोनों वाहनों की चपेट में आ गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी […]

Spread the love
Read More