नव वर्ष के स्वागत के जश्न के रंगों से रंगी पहाड़ों की रानी मसूरी

Untitled 21 copy 9

मसूरी। नव साल के आगमन से पहले पहाड़ों की रानी मसूरी पूरी तरह जश्न के रंग में रंग चुकी है। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के स्वागत के लिए शहर के बड़े सितारा होटलों से लेकर छोटे होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे तक ने खास तैयारियां पूरी कर ली हैं। आकर्षक न्यू ईयर पैकेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ इस बार मसूरी का जश्न खास बनने जा रहा है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर मसूरी में अभी तक करीब 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है, जबकि 31 दिसंबर तक होटल पूरी तरह भर जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार होटल संचालकों ने पर्यटकों को सिर्फ ठहरने की सुविधा ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पहाड़ी खान-पान से भी जोड़ने की विशेष योजना बनाई है। स्थानीय व्यंजन, लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

संजय अग्रवाल ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि नए साल पर भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं पहले से ही मजबूत की गई हैं। उन्होंने माना कि मसूरी में पार्किंग एक बड़ी चुनौती है, जिसके चलते जाम की समस्या अक्सर सामने आती है, लेकिन पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और पर्यटकों को परेशानी न हो।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More