मोहनलालगंज: घर से खुजौली जाने के लिए निकले आटो चालक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • मऊ गांव के पास वारदात, नहर किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला शव
  • अगवा कर हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को मऊ गांव के पास नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक एक दिन पहले घर से खुजौली जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित मऊ गांव निवासी रवी मोहम्मद का 20 वर्षीय बेटा अलमास सिद्दीकी बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खुजौली जाने की बात कहकर निकला था। देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन बेटे की तलाश शुरू की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हार मान कर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन कर अलमास को सकुशल बरामद करने का दावा किया, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को अलमास सिद्दीकी का खून से लथपथ शव गांव से कुछ दूरी पर नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान अपने लाडले को तलाशते हुए घर वाले भी पहुंच गए। बेटे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गले पर किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान के अलावा शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। पुलिस के मुताबिक घरवाले किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं।

मृतक का मोबाइल फोन गायब

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मृतक की चप्पल पड़ी मिली है और कुछ ही दूरी पर एक माचिस पड़ी मिली है। सोमवार शाम से ही अलमास का मोबाइल फोन बंद था। मृतक के ममेरे भाई अरशद के मुताबिक रात से ढूंढ रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

आटो रिक्शा चलाकर परिवार का करता था जीवन यापन

मृतक अलमास सिद्दीकी के भाई समीर ने बताया कि अलमास आटो रिक्शा चलाकर घर-परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More