सर्दियों में बालों के लिए कौन सा तेल है बेहतर? जानिए सरसों और नारियल तेल की पूरी सच्चाई

add a heading 1767079253

लखनऊ। सर्दियों का मौसम आते ही बालों से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवा, कम नमी और धूप की कमी के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। कई लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और स्कैल्प ड्राईनेस की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, जिसमें ऑयलिंग सबसे अहम भूमिका निभाती है। लेकिन सवाल यह है कि ठंड के मौसम में बालों में कौन सा तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है-सरसों का तेल या नारियल का तेल?

सर्दियों में बालों को क्यों चाहिए तेल

तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। नियमित ऑयलिंग से बालों की ग्रोथ तेज होती है, बाल मजबूत बनते हैं और टूटने की समस्या कम होती है। हालांकि, हर मौसम में एक ही तेल सभी के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं।

ये भी पढ़े

कौन हैं प्रांजल दहिया? ‘ताऊ’ को आईना दिखाकर लाइव शो में दिखाया साहस

सरसों का तेल: सर्दियों का भरोसेमंद साथी

सरसों का तेल सर्दियों में खासतौर पर लाभकारी माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में स्कैल्प को गर्माहट देती है। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को ज्यादा पोषण मिलता है। सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव करते हैं। जिन लोगों की स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, उनके लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सप्ताह में दो बार हल्के हाथों से मसाज करने से बालों में मजबूती और शाइन आती है।

नारियल का तेल: फायदे और सावधानियां

नारियल का तेल एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर माना जाता है। यह बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने में मदद करता है। लेकिन सर्दियों में इसकी तासीर ठंडी होने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ठंड के मौसम में नारियल तेल जम जाता है और अगर इसे ठंडे बालों पर लगाया जाए तो यह स्कैल्प में ठीक से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता।
अगर आप नारियल तेल लगाना चाहते हैं तो उसे हल्का गुनगुना करके ही इस्तेमाल करें और लंबे समय तक बालों में न छोड़ें। एक-दो घंटे बाद बाल धो लेना बेहतर रहता है।

ये भी पढ़े

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

आखिर कौन सा तेल चुनें?

अगर आपको डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प या ज्यादा हेयर फॉल की समस्या है, तो सरसों का तेल ज्यादा बेहतर विकल्प है। वहीं, बहुत ज्यादा रूखे और उलझने वाले बालों के लिए नारियल तेल सही हो सकता है, लेकिन सीमित समय के लिए। डैंड्रफ से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इससे स्कैल्प साफ रहती है और खुजली कम होती है।

Spread the love

Identifying foreign garlic
Health Lifestyle

आपकी रसोई में तो नहीं पहुंच रहा विदेशी लहसुन? खरीदते समय इन बातों से करें पहचान

Identifying foreign garlic :  भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन बाजार में अलग-अलग किस्मों और आकार में मिलता है। इसी बीच बाजार में विदेशी, खासकर कथित चाइनीज लहसुन की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही […]

Spread the love
Read More
Tears when cutting onions
Lifestyle

प्याज काटते ही क्यों आने लगते हैं आंखों में आंसू? जानिए इसके पीछे का खास केमिकल रिएक्शन

Tears when cutting onions : रसोई में प्याज काटना रोजमर्रा के काम का हिस्सा है। सब्जी हो, सलाद हो या फिर किसी डिश की तैयारी, प्याज का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। लेकिन इसे काटते ही अक्सर आंखों में जलन होने लगती है और देखते ही देखते आंसू बहने लगते हैं। […]

Spread the love
Read More
Japanese Beauty Secrets
Health Lifestyle

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

नेचुरल ब्यूटी का जापानी फॉर्मूला Japanese Beauty Secrets: दुनियाभर में जापानी महिलाओं की साफ, चमकदार और लंबे समय तक जवां दिखने वाली त्वचा की अक्सर तारीफ की जाती है। उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई देता है और उनके बाल भी मजबूत, घने व प्राकृतिक चमक से भरपूर होते हैं। ऐसे […]

Spread the love
Read More