नववर्ष 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले भर में है चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Untitled 2 copy 34

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज नववर्ष 2026 के स्वागत और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर 31 दिसंबर 2025 की रात से 1 जनवरी 2026 तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नववर्ष के दौरान होटलों, क्लबों, मनोरंजन स्थलों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च और नियमित फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेहड़ा मंदिर, दुर्गा मंदिर महराजगंज, सोनाड़ी देवी, बोकड़ा देवी, बनैलिया माता मंदिर नौतनवां, दर्जनिया ताल और निचलौल पार्क सहित अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की सादे वस्त्रों में तैनाती की गई है, वहीं यूपी-112 को भी प्रभावी रूप से सक्रिय रखा गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश देते हुए एसपी ने मीडिया को बताया कि होटलों, बाजारों और आयोजन स्थलों के निकास बिंदुओं पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग प्रबंधन और मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग, तेज आवाज में डीजे, अवैध आतिशबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More