बघेला नाले में मिले सूटकेस से बरामद महिला शव की हुई पहचान, हत्या का मुकदमा दर्ज

Untitled 1 copy 35
  • पिता ने बेटी सुषमा के रूप में की पहचान, आरोपी हृदेश गौड़ की तलाश में जुटी पुलिस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से पश्चिम नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर स्थित बघेला पुल के नीचे नाले से बीते 24 दिसंबर को एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। सूटकेस में शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के आधार पर परिजनों को बुलाकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली निवासी जगदीश ने शव की पहचान अपनी बेटी सुषमा के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पिता जगदीश को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतका के पिता जगदीश ने बताया कि उन्होंने करीब 10 दिन पूर्व नौतनवां कस्बे के खनुआ चौराहे से बेटी सुषमा के लापता होने की सूचना नौतनवां थाने में दर्ज कराई थी। जगदीश के अनुसार, लगभग 12 वर्ष पूर्व सुषमा का विवाह सिद्धार्थनगर जनपद में हुआ था। पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद के चलते आपसी समझौते के बाद सुषमा अपनी एक बेटी के साथ नौतनवां कस्बे के खनुआ चौराहे के पास रहने लगी थी। इसी दौरान नेपाल के नवल परासी जनपद के नंदन पालकी गांव निवासी हृदेश गौड़, जो नौतनवां के बनैलिया मंदिर चौराहे के पास लिट्टी-चोखा का ठेला लगाता था, सुषमा के संपर्क में आया और उसका घर आना-जाना होने लगा।

आरोप है कि 15 दिसंबर को हृदेश गौड़ सुषमा को अपने साथ कहीं लेकर चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 24 दिसंबर को सेखुआनी स्थित बघेला नाले में मिले सूटकेस से बरामद शव की पहचान सुषमा के रूप में हुई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हृदेश गौड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने मीडिया को बताया कि आरोपी नेपाल के नवल परासी जनपद के पाली नंदन गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More