परवान चढ़ी Instgram की दोस्ती, दो युवतियों ने किया समलैंगिक विवाह, जानें कैसे बनी यह जोड़ी

Untitled 2 copy 33
  • बिहार में अनोखी प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, दो युवतियों ने मंदिर में रचाई शादी

बिहार । कहा जाता है की जोड़ियां ऊपर वाला बनाता हैं लेकिन इश्क जब अपने सवाब पर हो तो जोड़ियां यहाँ भी बन जाती हैं। लेकिन इस जुनून में कई बेमेल जोड़ियां भी बन जाती है। कुछ ऐसा ही बिहार के सुपौल में हुआ, जहाँ दो युवतियों के बीच इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ और दो दिन में ही दोनों ने शादी कर ली। प्यार की कोई सीमा नहीं होती और यह समाज की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दे सकता है। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से ऐसी ही एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहां दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया। उनकी मुलाकात करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर गहरा भावनात्मक रिश्ता बन गया। दोनों एक ही मॉल में काम करती हैं और पिछले दो महीनों से किराए के कमरे में साथ रह रही थीं।

ये भी पढ़े

नवविवाहिता को सुहागरात पर लगा झटका…वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

23 दिसंबर 2025 की देर रात दोनों त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं। वहां सादगी से शादी की रस्में पूरी की गईं। पारंपरिक अग्नि की जगह गैस चूल्हा जलाकर उसके चारों ओर सात फेरे लिए गए। मंदिर में उस समय बहुत कम लोग मौजूद थे, इसलिए घटना तुरंत चर्चा में नहीं आई। अगले दिन जब वे अपने कमरे पर लौटीं, तो मोहल्ले में खबर फैल गई। भीड़ जुटने लगी और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

युवतियों की पहचान 21 वर्षीय पूजा गुप्ता (मधेपुरा जिले की) और 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। पूजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल दुल्हन बनीं। दोनों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका रिश्ता पूरी तरह भावनात्मक जुड़ाव पर टिका है। वे जीवनभर साथ रहने का संकल्प ले चुकी हैं। इस घटना ने इलाके में मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं – कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता मानते हैं, तो कुछ पारंपरिक मूल्यों पर सवाल उठा रहे हैं। यह कहानी प्यार की नई परिभाषा गढ़ रही है।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More