फरेंदा में पुलिस ने 3.870 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Untitled 13 copy 11

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थाना फरेंदा महराजगंज की टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बनकटी मोड़ से 04 किमी पश्चिम-उत्तर पर घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों अभियुक्तों के पास से कुल 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

साथ ही तीन मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP80CK1630) भी जप्त की गई। फागू पुत्र श्यामबहादुर चौधरी, निवासी फैजपुर गौरा बाजार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 25 वर्ष (पास से 1.320 किग्रा गांजा एवं एक मोबाइल बरामद)। विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय, निवासी बनकटवा उत्तरी, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 23 वर्ष (पास से 1.250 किग्रा गांजा एवं एक मोबाइल बरामद)। श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव, निवासी गुजरौलिया ग्रांट, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 32 वर्ष (पास से 1.300 किग्रा गांजा एवं एक मोबाइल बरामद)। इस संबंध में थाना फरेंदा महराजगंज पर तीन अलग-अलग मुकदमे क्रमांक 386/2025, 387/2025 एवं 388/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं सेवन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More