भारत-नेपाल सीमा पर सोने के बिस्किट के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Untitled 12 copy 15
  • बरामद होने को सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी को सौंप दिया गया : SSB

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी को लेकर SSB 22 वीं वाहिनी ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। मरचहवा बागीचे के समीप गश्त के दौरान SSB टीम ने संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 100.610 ग्राम वजन का सोने का बिस्किट बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। SSB टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान तारा प्रसाद मौर्य पुत्र केवल कोइरी, निवासी ग्राम उज्जैनी, जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में युवक सोने की बिस्किट को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में अवैध तरीके से लाने की कोशिश में था।

इस संयुक्त कार्रवाई में आरक्षी सहायक जहरुद्दीन और साबूलाल मीणा की टीम शामिल रही। बरामद सोने की बिस्किट, प्रयुक्त बाइक तथा आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए ठूठीबारी सीमा शुल्क चौकी को सौंप दिया गया है। SSB इंचार्ज शिव पूजन ने मीडिया को बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त, चेकिंग और निगरानी को और तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी कीमत पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More
आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More