बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

Untitled 6 copy 26

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। देवभूमि देश हमारे प्राणों से भी प्यारा है इसी भावना के साथ महाकाल युवाशक्ति नेपाल, सनातन का बल बजरंग दल, बजरंग दल एवं समस्त सनातन परिवार के तत्वावधान में बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रही निर्मम हत्याओं और धार्मिक हिंसा के विरोध में एक शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक आधार पर की जा रही हिंसा मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस विषय पर गंभीर संज्ञान लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांति, मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ित हिंदुओं के प्रति एकजुटता प्रकट करना और वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना था। आयोजकों ने कहा कि सनातन परिवार सदैव शांति, सह-अस्तित्व और मानव मूल्यों में विश्वास करता है तथा अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज लगेगा दुर्लभ सूर्यग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष: आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Spread the love
Read More
Gaya to Gyeongju Exhibition
International Tourism

‘गया से ग्योंगजू’ प्रदर्शनी में दिखी भारत-कोरिया की ऐतिहासिक दोस्ती

Gaya to Gyeongju Exhibition:  दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित चार दिवसीय प्रतिष्ठित ‘बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज्म एक्सपो 2026’ में भारत ने अपनी गहरी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक छाप छोड़ी है। ‘बेक्सको’ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस वैश्विक सांस्कृतिक समागम में दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावास ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एक्सपो की मुख्य थीम […]

Spread the love
Read More
Islamic NATO
International

दो दिन भी नहीं चला ‘इस्लामिक नाटो’ का गुब्बारा

सऊदी पर हमला, बचाने नहीं आए पाकिस्तान और तुर्की Islamic NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हाल ही में घोषित मक्का संयुक्त रक्षा समझौता अपने पहले ही बड़े इम्तिहान में फेल होता नजर आ रहा है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जाजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से […]

Spread the love
Read More